अजवाइन की तासीर गर्म और खुश्क है.
इसका मतलब ये है कि ये वात रोग को ख़त्म करेंगी और साथ ही साथ दर्द को भी ठीक करेगी.
ये कफ को भी ठीक करेगी इसके अलावा पेट के कीड़े भी मारेगी.
लेने के तरीके और फायदे.
1 हम इसे गर्म पानी, छाछ या ऐसे ही सीधे ले सकते हैं. छाछ से लंच के बाद ले सकते हैं. इसका लड्डू बनाकर भी लिया जा सकता है और इसके सत का भी हम उपयोग कर सकते हैं.
2 अगर आपको कब्ज होता है तो खाने के 30 मिनट बाद गर्म पानी से रात में लेना बेहतर रहेगा.
3 अगर आपका पेट दर्द कर रहा है तो एक चम्मच अजवाइन को एक ग्लास गुनगुने पानी से ले तो आपका पेट दर्द ठीक हो जायेगा.
4 जिनकी तासीर ही खुश्क है, वे इसे फाक कर दूध पी ले. अच्छा लाभ होगा, इसके कारण पेट के कीड़े भी मर जायेंगे.
5 अगर किसी सज्जन को वादी बवासीर, जिसमें ब्लीडिंग नहीं होता है, हो तो उनको छाछ के साथ दोपहर के समय लेना सही रहेगा.
6 अगर हमारी किसी माताएँ बहनों को माहवारी की समस्या है तो ये इस समस्या में भी अत्यंत लाभदायक है.
7 अगर हम खाना बनाने में इसका उपयोग करें तो उससे होने वाला गैस नहीं होता है.
8 हम इसे गैस कारक चीजों या ठंडी तासीर वाली चीजों में डाले तो उससे होने वाली समस्या नहीं होगी.
9 अंत में इसके फायदे ही फायदे हैं, हम इसे यूही ले सकते हैं तब भी ये फायदेमंद है.